भरत तिवारी के परिजनों से मिले मंत्री अशोक चौधरी, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: आरा। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने आरा के बिलौटी गांव में कथित पुलिस कार्रवाई में मृत भरत तिवारी के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। यदि कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मी ही कानून को अपने हाथ में लेने लगें, तो आम जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास कमजोर पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन, कानून के राज और जवाबदेही की जो व्यवस्था स्थापित हुई है, उसे हर हाल में कायम रखना सरकार की प्राथमिकता है।

अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराएगी तथा जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

*एस.एन. सिन्हा महाविद्यालय में सत्येंद्र नारायण सिन्हा व श्याम सुंदर सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण, शिक्षा व समाज सेवा के योगदान को किया गया याद – Doorbeen News*

एस.एन. सिन्हा महाविद्यालय में सत्येंद्र नारायण सिन्हा व श्याम सुंदर सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण, शिक्षा व समाज सेवा के योगदान को किया गया याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *