शिवाजीनगर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; दो चोरी की बाइक बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं।

मामले की शुरुआत परसा पंचायत के सरहिला गांव निवासी सुभाष कुमार की शिकायत से हुई। उन्होंने थाना में आवेदन देकर बताया कि 30 जून की रात उन्होंने अपनी बाइक मरम्मत के लिए सरहिला स्थित सोनू ऑटो गैरेज में खड़ी की थी, जहां से अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर शिवाजीनगर थाना में कांड संख्या 97/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धोबियाही गांव निवासी चंदन कुमार तथा रहटौली गांव निवासी फूलों सहनी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर दो चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।

जांच के दौरान दो विधि-विरुद्ध बालकों की भी संलिप्तता सामने आई, जिन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चंदन कुमार और एक विधि-विरुद्ध बालक का नाम पहले से ही शिवाजीनगर थाना कांड संख्या 95/26 में भी दर्ज है, जिससे उनके आपराधिक गतिविधियों में पूर्व से शामिल रहने की पुष्टि हुई है।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

*हाफ एनकाउंटर: समस्तीपुर-वैशाली सीमा पर पुलिस-मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश घायल; हथियार बरामद – Doorbeen News*

हाफ एनकाउंटर: समस्तीपुर-वैशाली सीमा पर पुलिस-मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश घायल; हथियार बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *