हाफ एनकाउंटर: समस्तीपुर-वैशाली सीमा पर पुलिस-मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश घायल; हथियार बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर और वैशाली जिले की सीमा पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने के दौरान गिरकर जख्मी हो गया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने दो पिस्तौल बरामद की हैं।

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि घायल बदमाश अमन एक सक्रिय अपराधी गिरोह का सदस्य है। वह हत्या और लूट के मामलों में जमानत पर बाहर आने के बाद लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में लूट समेत कई संगीन मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अमन के पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी लक्ष्मी कुमार मौके से भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटनास्थल से दोनों आरोपियों के पास से एक-एक पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस ने हथियार और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*सांवले रंग के कारण बार-बार टूटा रिश्ता, 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या; समाज की सोच पर उठे सवाल – Doorbeen News*

सांवले रंग के कारण बार-बार टूटा रिश्ता, 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या; समाज की सोच पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *