कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय को मिला ‘मैन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड’, कृषि शिक्षा में नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: पूसा (समस्तीपुर)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय को कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशासनिक नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन (INSEE) द्वारा प्रतिष्ठित ‘मैन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

सम्मान प्रदान करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासनिक व्यवस्था में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है तथा यहां शुरू की गई कई अभिनव पहलें देश के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों के लिए भी मॉडल बनी हैं।

संस्था के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती (नेचुरल फार्मिंग) को स्नातक पाठ्यक्रम में शामिल करने, ई-ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन तथा छात्र-केंद्रित शैक्षणिक सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पहलों ने कृषि शिक्षा में नई दिशा दी है और राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अधिकारियों ने डॉ. पांडेय को एक कर्मयोगी प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शिक्षा की गुणवत्ता, डिजिटल प्रशासन और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. पी.एस. पांडेय ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों के हित में नवाचार को प्राथमिकता देता रहेगा।

*सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित – Doorbeen News*

सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *