सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ‘सुरक्षित शनिवार’ का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को हजार्ड हंट (जोखिम की पहचान) तथा डूबने से बचाव विषय पर जागरूक किया गया। बच्चों को विद्यालय, घर और रास्ते में संभावित खतरों की पहचान करने के साथ-साथ आपात स्थिति में सुरक्षित रहने एवं बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

दूसरे सत्र में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की शुरुआत छात्राओं रिया, अनुष्का एवं अन्य छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत से हुई। इस अवसर पर ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित ऑनलाइन कंप्यूटर क्लास में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को ‘सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन’ देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, विभागीय निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में निकिता भारती, सत्यम, अंशु एवं सुषमा, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में साधना, हंसराज, आदित्य, रवि, दीपाली, ऋषिराज, ऋतिक, आदित्य राज एवं खुशी को सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, डिजिटल शिक्षा और नशामुक्त समाज का संदेश विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक विभा कुमारी, मो. सादुल्लाह, संजीव कुमार झा, विमला कुमारी, इंदिरा कुमारी, अंजुमन शाहीन, कैलाश राम, कोमल पांडे एवं दिवाकर कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*पूसा में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर राष्ट्रीय मंथन, महिला सशक्तिकरण को बताया सतत कृषि की कुंजी – Doorbeen News*

पूसा में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर राष्ट्रीय मंथन, महिला सशक्तिकरण को बताया सतत कृषि की कुंजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *