देर शाम तक गूंजती रहीं कविताएं, साईं शिवम हॉस्पिटल में सजी साहित्य की महफिल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। शहर के हरपुर एलौथ स्थित साईं शिवम हॉस्पिटल के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चली इस साहित्यिक महफिल में कविता, ग़ज़ल, हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार और वीर रस की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हरिनारायण सिंह ‘हरि’ ने अपनी मार्मिक कविता “खाली घर है, दो बूढ़े रहते हैं” का पाठ कर आधुनिक जीवन में बढ़ते एकाकीपन और पारिवारिक मूल्यों के क्षरण की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं डॉ. अरुण अभिषेक ने अपनी ग़ज़लों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक डॉ. अनिल कुमार के स्वागत उद्बोधन से हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। कार्यक्रम में विष्णु कुमार केडिया मुख्य अतिथि तथा परमानंद प्रभाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

काव्य गोष्ठी में डॉ. रामसूरत दास, राजकुमार जी, परमानंद प्रभाकर, अरविंद सत्यदर्शी, मो. जावेद, रंजना लता, अरुण अभिषेक, भारतेन्दु झा, गगन कुमार, विष्णु केडिया, प्रवीण कुमार चुन्नू, हरिनारायण सिंह ‘हरि’, नरेंद्र कुमार सिंह, स्मृति झा, प्रो. जितेंद्र सिंह एवं भारतेन्दु कुमार झा सहित कई साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।

हास्य-व्यंग्य की रचनाओं पर जहां श्रोताओं के बीच ठहाके गूंजते रहे, वहीं सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी कविताओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर हरेराम चौधरी, मनोज जी, जगदीश चौपाल, इंस्पेक्टर उपेंद्र रजक सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों की रुचि को नई ऊर्जा प्रदान की।

*महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ राजद का धरना, सरकार पर जमकर बरसे नेता – Doorbeen News*

महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ राजद का धरना, सरकार पर जमकर बरसे नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *