व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: बीपीएससी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ के सुगम प्रबंधन हेतु पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा दिनांक 14 जून 2026 को विभिन्न स्टेशनों से पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
परीक्षा विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है—
*1. बेतिया–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष* : बेतिया से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर बापूधाम मोतिहारी एवं मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
*2. बेतिया–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष* : बेतिया से सायं 18:00 बजे प्रस्थान कर बापूधाम मोतिहारी एवं मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।



*3. मधुबनी–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष* : मधुबनी से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
*4. मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष* : मुजफ्फरपुर से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
*5. मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष* : मुजफ्फरपुर से सायं 18:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
*6. पूर्णिया कोर्ट–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष* : पूर्णिया कोर्ट से सायं 18:00 बजे प्रस्थान कर दौराम मधेपुरा, सहरसा एवं खगड़िया होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
रेल प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
इन परीक्षा विशेष ट्रेनों के परिचालन से अभ्यर्थियों को पटना पहुंचने में अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी तथा नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।



*खानपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, डेढ़ वर्षीय बेटे के रोने से हुआ घटना का खुलासा – Doorbeen News*
खानपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, डेढ़ वर्षीय बेटे के रोने से हुआ घटना का खुलासा





