व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें
Doorbeen News Desk: वारिसनगर प्रखंड के मोहिउद्दीन पूर पंचायत अंतर्गत मोहिउद्दीन पुर ग्राम में बुधवार को भाकपा माले एवं इन्साफ मंच की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें देश के मौजूदा हालात को देखते हुए खेग्रामास एवं इन्साफ मंच का सघन सदस्यता अभियान चला कर संगठन के ढाचे को मज़बूत बनाने और क्षेत्रीय समस्याओं पर गहराई से विचार करते हुए व्यपक जन आंदोलन चलाने पर विचार किया गया। जिसकी अध्यक्षता माले के लोकल लीडर मोहम्मद तनवीर ने की।
मौके पर भाकपा माले के समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य एवं वारिसनगर अंचल सचिव रामचंद्र पासवान क्षेत्र में फैले हुए व्यपक जन समस्याओं के प्रति क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा समस्याओं के समाधान के प्रति इनके उदासीन रावइये को चिन्हित करते हुए इसके खिलाफ व्यपक जन गोलबंदी करते हुए, जन आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज़ को बुलंद करने पर बल देते हुए कहा, इसके लिए एक मज़बूत संगठन निर्माण कर के क्षेत्र के तमाम खेतिहार मज़दूर और निम्न मध्यम वर्ग के किसानों बटाइदार किसानों को खेग्रामास का सदस्य बना कर इन्हें संगठन से जोड़ देने पर बल दिया।


दूसरी और इन्साफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष एवं भाकपा माले जिला कमिटी के स्थाई आमंत्रित सदस्य डा. खुर्शीद ख़ैर जो की इस बैठक में मुख्य अतिथि के बतौर उपस्थित थे। उन्होंने बैठक में मौजूद तमाम लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज देश के हालात ख़ास कर जब से देश में भाजपा सत्ता में आई है। लगातार खराब होते जा रहे हैँ देश के तमाम कल कार्रखाने, रेल भेल तेल एयरपोर्ड खदान आदि को केंद्र की मोदी सरकार अपने चहेते धन्ना सेठों के हाथों औने-पौने दाम में लगातार बेच रही है। जंगल और खेती की उपजाऊ ज़मीनों को भी क़ब्ज़ा कर कारपोरेट घराने के हवाले लगातारक किए जाने का काम किया जा रहा है। देश में लगातार दलितों महिलाओं अल्पसंख्याकों के खिलाफ हिंसा में काफी बढ़ोतरी हुई है। आवाज़ उठाने वालों पर दमन बदस्तूर जारी है।
उन्हें झूठे मुक़दमों में फँसाने और उन्हें जेल भेजनें, महिलाओं का बालात्कार कर हत्या किए जाने, गो मांस के नाम पर मुसलमानों की। मोब्लिचिंग, दलितों पर नए सिरे से हमले और साथ-साथ अतिक्रमण के नाम आम गरीब के घड़ों पर बुलडोज़र चला कर एक प्रकार का सरकारी आतंक का सिलसिला जारी हो गया है।


जिसके खिलाफ संगठित होना आज की ज़रूरत हो गई है। इस लिए आप तमाम लोग इन्साफ मंच से जुड़ें और इसकी सदस्यता को खुद भी ग्रहण करें और साथ-साथ इस क्षेत्र के तमाम दलित गरीब मुसलमानो को इन्साफ मंच से जोड़ कर क्षेत्र में भाकपा माले की मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए क्षेत्र के तमान समस्याओं के खिलाफ एक मज़बूत जन आंदोलन खड़ा करने के लिए आगे आएं।
बैठक में इनके एलावे मो.तनवीर, मो. निज़ामउद्दीन, मो एजाज़, मो फैसल, सत्रुहन पासवन, मो. नश्रुल्लाह, मो. आलम, मो. सैफ, मो.वलिउल्लाह, मो राजा, मो. अरमान, मो. शमशाद, मो. कलीम एवं मो. मोज़क्कीर आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।
अंत में सर्व सम्मति से बैठक में देश की वर्तमान स्थित एवं क्षेत्रीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रखंड में खेग्रामास एवं इन्साफ मंच की सदस्य अभियान को मज़बूती से चला कर संगठन के प्रखंड इकई गठित करने एवं माले को मज़बूत बनाने का संकल्प सभी उपस्थित लोगों ने लिया।


*मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने किया पूजन, एमएलसी बोले— “12 साल बेमिसाल” – Doorbeen News*
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने किया पूजन, एमएलसी बोले— “12 साल बेमिसाल”





