व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत समस्तीपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर 91 गुम, चोरी और झपट्टामारी में गायब हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी साइबर दुर्गेश दीपक और डीआईयू प्रभारी धन्नजय कुमार के नेतृत्व में छह अनुमंडल स्तरीय मोबाइल रिकवरी टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद किए।
बरामदगी के आंकड़ों के अनुसार पटोरी टीम ने 24, दलसिंहसराय टीम ने 22, रोसड़ा टीम ने 22, सदर-1 समस्तीपुर टीम ने 10, साइबर थाना टीम ने 10 तथा सदर-2 समस्तीपुर टीम ने 3 मोबाइल बरामद किए।



पुलिस की इस पहल से उन लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई, जिनके मोबाइल गुम हो गए थे या चोरी हो गए थे। बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंप दिए गए।
समस्तीपुर पुलिस के लिए यह उपलब्धि और भी खास है क्योंकि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक जिले में 1820 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ 24 लाख रुपये बताई गई है। सभी बरामद मोबाइल उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं।
अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मोहिउद्दीननगर थाना के एएसआई राम कुमार प्रभारी की टीम ने सर्वाधिक 19 मोबाइल, जबकि दलसिंहसराय थाना की एएसआई रिचा सिंह की टीम ने 15 मोबाइल बरामद किए। पुलिस विभाग ने दोनों टीमों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
समस्तीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने और साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है।



*समस्तीपुर में बस किराया बढ़ा: 8 जून से लागू होगी नई दरें, पटना का सफर अब 180 रुपये में – Doorbeen News*
समस्तीपुर में बस किराया बढ़ा: 8 जून से लागू होगी नई दरें, पटना का सफर अब 180 रुपये में





