समस्तीपुर में बस किराया बढ़ा: 8 जून से लागू होगी नई दरें, पटना का सफर अब 180 रुपये में

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करे

 

Samastipur News: समस्तीपुर,। डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि और परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के बाद समस्तीपुर जिले में बस यात्रियों को अब अधिक किराया चुकाना होगा। जिला मोटर व्यवसायी संघ, समस्तीपुर की बैठक में विभिन्न रूटों के लिए नए यात्री किराये का निर्धारण कर दिया गया है, जो 8 जून 2026 से प्रभावी होगा।

संघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। बैठक में परिवहन विभाग की अधिसूचना संख्या-4209 (दिनांक 29 मई 2026) तथा डीजल के बढ़े हुए दामों को ध्यान में रखते हुए जिले से संचालित और गुजरने वाली प्रमुख बस सेवाओं के किराये में संशोधन किया गया।

नए निर्धारित किराये के अनुसार समस्तीपुर से पटना का किराया 180 रुपये, हाजीपुर 160 रुपये, मुजफ्फरपुर 140 रुपये, बेगूसराय 150 रुपये, मोहिउद्दीननगर 110 रुपये, रोसड़ा 70 रुपये, दलसिंहसराय 70 रुपये, पटोरी 80 रुपये, महुआ 120 रुपये तथा पूसा 50 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा रोसड़ा से पटना 280 रुपये, दलसिंहसराय से पटना 200 रुपये, समस्तीपुर से जंदाहा 100 रुपये, हसनपुर से पटना 320 रुपये, रोसड़ा से दलसिंहसराय 60 रुपये तथा ताजपुर से पटना 140 रुपये किराया तय किया गया है। अन्य मार्गों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।

बैठक के दौरान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ती परिचालन लागत को देखते हुए किराया संशोधन आवश्यक हो गया था। उन्होंने कहा कि नए किराये की सूची सभी बस संचालकों को उपलब्ध करा दी गई है और इसका पालन 8 जून से किया जाएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही ट्रक मालिकों की बैठक बुलाकर स्थानीय मालभाड़ा दरों का भी पुनर्निर्धारण किया जाएगा।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बिंदु राय, अरुण राय, सुनील राय, अशोक राय, रामकृष्ण राय सहित कई बस व्यवसायी उपस्थित रहे।

*पिटाई से पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, जांच कर FIR दर्ज और दोषी पुलिस-अधिकारी पर हो कारवाई- सुरेंद्र – Doorbeen News*

पिटाई से पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, जांच कर FIR दर्ज और दोषी पुलिस-अधिकारी पर हो कारवाई- सुरेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *