व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Sonpur News: सोनपुर, 02 जून। रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने और यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 1 जून 2026 को सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हजारों यात्रियों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के नेतृत्व तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान में टिकट जांच दलों, वाणिज्य निरीक्षकों एवं रेलवे कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
रेलवे द्वारा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, यात्री ट्रेनों तथा संवेदनशील रेलखंडों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट तथा अन्य नियम उल्लंघन के मामलों की विशेष रूप से जांच की गई।



इसी क्रम में सोनपुर के मजिस्ट्रेट द्वारा सोनपुर रेड टीम एवं हाजीपुर स्क्वॉड टीम के सहयोग से हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 320 मामले दर्ज किए गए, जिनसे 1 लाख 79 हजार 840 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।
वहीं पूरे सोनपुर मंडल में चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 3047 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों से रेलवे को 22 लाख 29 हजार 700 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध एवं उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह के सघन जांच अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
रेलवे का मानना है कि ऐसे अभियानों से न केवल राजस्व की हानि रोकी जा सकेगी, बल्कि यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।



*बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, प्रभारी सचिव ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की – Doorbeen News*
बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, प्रभारी सचिव ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की





