व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकलालशाही चौक स्थित एनएच-322 पर गुरुवार की संध्या एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मृतकों की पहचान वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के चाँदसराय निवासी मेहंदी हसन के 46 वर्षीय पुत्र मो. खुर्शीद तथा मोहम्मद चांद की 7 वर्षीय पुत्री चांदनी के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल रवीना खातून, मृतक मो. खुर्शीद की पत्नी बताई जा रही हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो. खुर्शीद अपनी पत्नी और बच्ची के साथ एक बाइक पर सवार होकर बकरीद पर्व मनाने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसरिया गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान चकलालशाही दुर्गा मंदिर के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों ट्रक के चक्के के नीचे दब गए।
हादसे में मो. खुर्शीद और उनकी पुत्री चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवीना खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर–हाजीपुर मुख्य सड़क को चकलालशाही चौक के पास जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना पर पहुंची हलई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा ट्रक को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




*भोला टॉकीज के समीप निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुल (ROB) का निरीक्षण, DM ने दिया सख्त आदेश – Doorbeen News*
भोला टॉकीज के समीप निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुल (ROB) का निरीक्षण, DM ने दिया सख्त आदेश





