समस्तीपुर में खूनी खेल : दरवाजे पर बैठे युवक को चचेरे भाई ने मारी गोली, मौत से इलाके में सनसनी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur Crime News: समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर चकनूर गांव का है, जहां शुक्रवार सुबह आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान दादपुर चकनूर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज अपने घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी उसके चचेरे भाई ने अचानक उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही सूरज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सूरज को आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि सूरज कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही गांव लौटा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी जेल जा चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर परिजन आरोपी की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।

समस्तीपुर में लगातार बढ़ रही हत्या की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आपसी रंजिश, जमीन विवाद और छोटे-छोटे झगड़े अब खूनी संघर्ष में बदलते जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है।

*समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर – Doorbeen News*

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *