समस्तीपुर में बंद घर पर चोरों का धावा, 37 लाख की नगदी और जेवरात उड़ाए

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Samastipur Crime News: समस्तीपुर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार 26 मई को अयोध्या धाम दर्शन के लिए गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए घर के पीछे लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने घर में रखी आलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 9 लाख रुपये नगद तथा लगभग 28 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें अगले दिन सुबह पड़ोसियों के फोन से मिली। पड़ोसी ने बताया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदार को घर भेजा, जहां पहुंचने पर घर का ताला टूटा मिला और वेंटिलेटर क्षतिग्रस्त पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि चोर उसी रास्ते घर के अंदर घुसे थे।

पीड़ित के अनुसार चोर करीब 140 ग्राम से अधिक सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। अयोध्या से लौटने के बाद परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मथुरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस गश्ती व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

*रेल डाक सेवा पी एंड यू मंडल कोऑपरेटिव सोसाइटी चुनाव पर उठे सवाल, नियमानुसार चुनाव कराने की मांग – Doorbeen News*

रेल डाक सेवा पी एंड यू मंडल कोऑपरेटिव सोसाइटी चुनाव पर उठे सवाल, नियमानुसार चुनाव कराने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *