व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे
Muzaffarpur News| रेल डाक सेवा पी एंड यू मंडल कोऑपरेटिव सोसाइटीज लिमिटेड, मुजफ्फरपुर का चुनाव आगामी 3 जून को चुनाव अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुशहरी, मुजफ्फरपुर द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है।
इस संबंध में मुजफ्फरपुर के सेवानिवृत्त एचएसजी कर्मचारी सह अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ल ने चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि चुनाव से संबंधित सदस्य सूची उपविधि के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपविधि के अनुसार पदेन अध्यक्ष निरीक्षक, यू-प्रथम, मुजफ्फरपुर अथवा विभाग में कार्यरत किसी डाक अधिकारी द्वारा सदस्य सूची का सत्यापन नहीं किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि उपविधि के अनुसार कोई सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति का सदस्य नहीं हो सकता। साथ ही समिति में पदेन अध्यक्ष की व्यवस्था होने के बावजूद अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाना नियमसंगत नहीं है।
अरुण कुमार शुक्ल ने यह भी आरोप लगाया कि तदर्थ समिति द्वारा पूर्व सचिव से विधिवत प्रभार ग्रहण नहीं किया गया है।
उन्होंने राज्य चुनाव प्राधिकार, पटना, जिला समाहर्ता सह जिला चुनाव पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, संयुक्त निबंधक सहकारिता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एमडी मुजफ्फरपुर सेंट्रल बैंक प्राधिकार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुशहरी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से नियमानुसार एवं पारदर्शी चुनाव कराने में हस्तक्षेप एवं सहयोग करने का अनुरोध किया है।
*सोनपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित – Doorbeen News*
सोनपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित





