प्रो. दिलीप कुमार केसरी को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Bihar News: बिहार के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के निर्देशानुसार बिहार लोक भवन से राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर मगध विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार केसरी को कुलपति का प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. केसरी वर्तमान में मगध विश्वविद्यालय के वरिष्टतम प्रोफेसर हैं। उन्हें नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा अगले आदेश तक विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति को विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षाविदों के बीच महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कुलाधिपति की ओर से जारी निर्देश में विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने, कुशल वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने, शोध कार्यों को गति देने तथा कॉलेजों में शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नियमित पठन-पाठन संचालित कराने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े नीतिगत निर्णय लेने से पूर्व कुलाधिपति से स्वीकृति प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया है।

डॉ. दिलीप कुमार केसरी के कुलपति पद का प्रभार ग्रहण करने की खबर से शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों में भागलपुर से लघुकथाकार पारस कुंज, पटना से गौरव, इलाहाबाद से वैज्ञानिक अमित कुमार, समस्तीपुर से प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार तथा देवघर (झारखंड) से संजय केसरी सहित कई शिक्षाविद और समाजसेवी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

*मधुबनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, उधना एक्सप्रेस की बोगी में लगी भीषण आग – Doorbeen News*

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, उधना एक्सप्रेस की बोगी में लगी भीषण आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *