मधुबनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, उधना एक्सप्रेस की बोगी में लगी भीषण आग

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Madhubani News: समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी गाड़ी संख्या 22563 उधना एक्सप्रेस की एक बोगी में गुरुवार अहले सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बोगी संख्या 154788 धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख में तब्दील हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बोगी में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित कई रेलवे अधिकारी मधुबनी स्टेशन पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमिटी का गठन किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुबनी स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी आग लग चुकी है। लोगों का आरोप है कि रेलवे यार्ड में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और आरपीएफ व जीआरपी इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार नशेड़ी यार्ड में चोरी-छिपे नशा करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

फिलहाल ट्रेन में आग कैसे लगी इस मामले को लेकर जांच चल रही है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या फिर नशेड़ियों के द्वारा नशापन करने के दौरान ही लगी, यह तो जांच का विषय है। फिलहाल इस बड़ी घटना को लेकर रेलवे मंडल से लेकर जोन व रेलवे मंत्रालय नजर बनाए हुए हैं।

*“दोगुना रोजगार-दोगुनी आय” मिशन पर समस्तीपुर मॉडल की सराहना, उच्च स्तरीय समिति ने देखे कृषि नवाचार – Doorbeen News*

“दोगुना रोजगार-दोगुनी आय” मिशन पर समस्तीपुर मॉडल की सराहना, उच्च स्तरीय समिति ने देखे कृषि नवाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *