समस्तीपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान लगातार जारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। यह सभी कार्यक्रम मंडल द्वारा 15 मई, 2026 से प्रारंभ किए गए विशेष पर्यावरण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के क्रम में आयोजित किए जा रहे हैं, जो 05 जून, 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।

इस अभियान के अंतर्गत आज मंडल द्वारा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) एवं अन्य इच्छुक सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं रेलवे उपभोक्ताओं को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसके नियंत्रण हेतु अपनाए जाने वाले उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के माध्यम से एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्परिणामों, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ संवादात्मक सत्र (Interactive Sessions) आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण, माइक्रोप्लास्टिक के खतरों एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

मंडल द्वारा स्टेशन परिसरों में कार्यरत वेंडरों एवं रेलवे कर्मचारियों को भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें दूध एवं अन्य डेयरी उत्पादों के पैकेजिंग बैग को पूर्ण रूप से न काटकर आंशिक कटिंग करने के लिए संवेदनशील बनाया गया, ताकि छोटे-छोटे प्लास्टिक कण (माइक्रोप्लास्टिक) वातावरण एवं जल स्रोतों में न फैलें और प्रदूषण को कम किया जा सके।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। इस दौरान सफाई कर्मियों एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा स्टेशन परिसरों, प्लेटफार्मों, ट्रैकों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए लागातार प्रेरित किया जा रहा है।

समस्तीपुर मंडल पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाते हुए यात्रियों एवं आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करता है।

*समस्तीपुर में पुलिस को खुली चुनौती! अधिवक्ता के घर से 65 लाख के गहने और नगदी चोरी – Doorbeen News*

समस्तीपुर में पुलिस को खुली चुनौती! अधिवक्ता के घर से 65 लाख के गहने और नगदी चोरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *