समस्तीपुर में पुलिस को खुली चुनौती! अधिवक्ता के घर से 65 लाख के गहने और नगदी चोरी

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित एक अधिवक्ता के घर में देर रात घुसे बदमाशों ने लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि चार से पांच की संख्या में पहुंचे अज्ञात चोर घर के पीछे रेलवे लाइन की ओर से ग्रिल काटकर अंदर घुसे। इसके बाद चाभी की मदद से दूसरे ग्रिल को खोलते हुए कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 65 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण तथा लगभग एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार के अनुसार घटना के समय घर के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे नींद खुलने पर पीछे का ग्रिल खुला देखा गया, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इधर पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस जब रात में गश्त करती है, तो इतनी बड़ी घटना को अंजाम अपराधी कैसे देते हैं। गृहस्वामी के अनुसार रेलवे लाइन के तरफ से संदिग्ध गतिविधि के बारे में बराबर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी जाती है। किंतु इस पर कार्रवाई नहीं हो पाई।

*स्वच्छता कर्मी सत्तन पासवान के परिजनों से मिले सहकर्मी, दी आर्थिक सहायता – Doorbeen News*

स्वच्छता कर्मी सत्तन पासवान के परिजनों से मिले सहकर्मी, दी आर्थिक सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *