व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनन्त कुमार राय अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के सचिव बने हैं। रविवार को पटना के तारामंडल सभागार में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से इन्हें चुना गया। अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के शताब्दी समारोह में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक महाराष्ट्र आदि के सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।


विदित हो कि शैक्षिक संघ एजुकेशन इन्टरनेशनल से सम्बद्ध है। इसके अन्तर्गत देश के विभिन्न राज्यों के प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के सांगठनिक पदाधिकारी निर्वाचित होते हैं।
श्री राय के राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर शिक्षकों, बुद्धजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव नीतीश कुमार,राज्य कार्य समिति सदस्य निलय कुमार, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव अनिल कुमार,वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, संजीव कुमार जायसवाल,उप प्रधान सचिव रमेश रजक, रणवीर कुमार राय,माखन झा,विजय कुमार प्रसाद, अभिराम झा,सुमन कुमार झा, मणिकांत गिरि, आलोक कुमार,रामानुराग झा,जयराज पासवान आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इनके निर्वाचन से जिला ही नहीं अपितु बिहार गौरवान्वित हुआ है।बता दें कि श्री राय बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव भी हैं।




*समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव: कुछ घंटों में दो CSP केंद्रों में लूट, पुलिस पर उठे सवाल – Doorbeen News*
समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव: कुछ घंटों में दो CSP केंद्रों में लूट, पुलिस पर उठे सवाल





