युवा राजद नेता रुपेश रंजन के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत निवासी युवा राजद नेता रुपेश कुमार रंजन (28 वर्ष) के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। राजद नेताओं ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि रुपेश रंजन एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं लोकप्रिय युवा नेता थे, जो लगातार संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि कम उम्र में उनका निधन समाज और पार्टी दोनों के लिए दुखद क्षति है। वहीं मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहा कि रुपेश युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, प्रधान महासचिव विपीन सहनी समेत बड़ी संख्या में राजद नेताओं ने शोक व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि रुपेश रंजन का व्यवहार सरल और मिलनसार था, जिसके कारण वे संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच काफी प्रिय थे।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष मो. अरमान सदरी, नगर प्रमुख जवाहर लाल राय, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, ललन यादव, रामविनोद पासवान, सत्यविंद पासवान, लालबाबू महतो, शंभु भूषण यादव, मो. परवेज आलम, अमरजीत यादव, अनिल राय, ब्रजेश कुमार, राकेश कुमार राय, मो. फैयाज, शत्रुध्न यादव, जितेंद्र यादव, रोशन यादव, राजू यादव, डॉ. सूरज कुमार दास सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

*शिवाजीनगर थानान को पुराने प्रखंड कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने पर भी बनी सहमति – Doorbeen News*

शिवाजीनगर थानान को पुराने प्रखंड कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने पर भी बनी सहमति

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *