शिवाजीनगर थानान को पुराने प्रखंड कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने पर भी बनी सहमति

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रविवार को राधा कृष्ण मंडल गोविंद गोस्वामी महाविद्यालय के सभागार भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज विकास संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवाजीनगर की ऐतिहासिक पहचान, सामाजिक विकास तथा प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों का समर्थन किया।

बैठक का मुख्य विषय शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि शिवाजीनगर का नामकरण और यहां शिक्षा के विकास में स्वर्गीय राम लखन सिंह की अहम भूमिका रही है। उन्होंने ही बस्ता पटक क्षेत्र का नाम बदलकर शिवाजीनगर करने का कार्य किया था। साथ ही उनके प्रयास से यहां हाई स्कूल, इंटर कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना संभव हो सकी। लोगों ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित होना स्थानीय लोगों के लिए गर्व की बात होगी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज राष्ट्रभक्ति, शौर्य और सामाजिक समरसता के प्रतीक रहे हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और क्षेत्र की पहचान भी मजबूत होगी। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि स्वर्गीय राम लखन सिंह, भोला मंडल, जगत मंडल, राम बहादुर मंडल एवं पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद सिंह की सामूहिक रूप से जयंती मनाई जाएगी, ताकि समाज के लिए उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिवाजीनगर थाना आज भी अपने स्थायी भवन से वंचित है।

वर्तमान में प्रखंड कार्यालय नए भवन में संचालित हो रहा है, जबकि पुराना प्रखंड कार्यालय भवन मैं जीविका कार्यालय संचालित हो रहा है। ऐसे में शिवाजीनगर थाना को पुराने प्रखंड कार्यालय भवन में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस प्रशासन को बेहतर सुविधा मिलेगी और आम लोगों को भी लाभ होगा।
उन्होंने आगे कहा कि पुराने भवन में वर्तमान में जीविका कार्यालय संचालित हो रहा है। जीविका के लिए अलग से बने जीविका भवन में कार्यालय को स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि पुराने प्रखंड भवन का उपयोग थाना संचालन के लिए किया जा सके। इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल प्रशासन के थाना को पुराने प्रखंड भवन में स्थानांतरित करने तथा जीविका कार्यालय को नए भवन में भेजने की मांग रखेगा। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि शिवाजीनगर का ऐतिहासिक महत्व लगातार बढ़ रहा है। यहां शिक्षा, सामाजिक चेतना और प्रशासनिक विकास को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। अब आवश्यकता है कि क्षेत्र की पहचान को और मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक प्रतीकों को बढ़ावा दिया जाए। लोगों ने कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना से क्षेत्र में राष्ट्रीय भावना और सामाजिक एकता को नई दिशा मिलेगी।

संघ में प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में तीन-तीन सदस्य चयन किया गया। मौके पर मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद डॉ. शिव शंकर मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद बिरजू, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, सुनील कुमार सुमन, सुशील कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, श्याम बाबू सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, गोपाल किशन सिंह, सुरेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, रमन कुमार, संजीत कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, बैजू राय, घनश्याम राय, पवन कुमार सिंह, गंगा प्रसाद मंडल, नंदकुमार सिंह, रामप्रसाद सिंह, मणिशंकर सिन्हा, अजय कुमार मंडल, रामसागर सिंह, चंदन कुमार राय, प्रो. कुंदेश्वर प्रसाद सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, सुभाष प्रसाद सिंह, रामशंकर प्रसाद सिंह सहित अन्य सैक्रो लोग मौजूद थे।

*नाबालिग किशोरी के साथ दो मनचलों द्वारा किया गया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार – Doorbeen News*

नाबालिग किशोरी के साथ दो मनचलों द्वारा किया गया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *