छात्र नेता की रिहाई को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में छात्र नेता दिलीप कुमार की रिहाई और TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बैनर और पोस्टर लेकर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्र नेता दिलीप कुमार एवं उनके साथियों को जल्द रिहा किया जाए।

साथ ही TRE-4 शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन अविलंब जारी किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
छात्रों ने कहा कि लंबे समय से अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। नोटिफिकेशन में देरी होने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *