व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शिक्षाविद Parmanand Labh को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इससे पहले भी वे इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके निर्वाचन से मिथिला-मैथिली से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रविवार को जिला अदालत परिसर स्थित मोख्तार भवन सभागार में आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता देश के प्रख्यात चिकित्सक एवं आदर्श मिथिला पार्टी के संस्थापक Dhanakar Thakur ने की। अधिवेशन के दौरान डॉ. परमानंद लाभ के नाम की घोषणा होते ही उपस्थित प्रतिनिधियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अनुमोदन किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिलावासियों का आशीर्वाद और सहयोग मिलता रहा तो वे मिथिला और मैथिली की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटे रहेंगे तथा पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर निर्णायक कदम आगे बढ़ाते रहेंगे।
अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। बैकुंठ झा (दरभंगा) और मनोज कुमार (महनार) को उपाध्यक्ष, रत्नेश्वर झा (मधुबनी) एवं सुरेश्वर पोद्दार (सहरसा) को महामंत्री बनाया गया। वहीं प्रेमजीत झा (समस्तीपुर), मनोज कुमार (महनार), संजय ठाकुर (मुजफ्फरपुर) और विजय कुमार मिश्र (हसनपुर रोड) को सचिव तथा रामकुमार झा (समस्तीपुर) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उमेश चंद्र भारती यथावत बने रहेंगे।
अधिवेशन में पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता Samdarshi Rajgrihar को आगामी दरभंगा स्नातक निर्वाचन के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। धन्यवाद ज्ञापन लोक स्वातंत्र्य संगठन की समस्तीपुर इकाई के महासचिव अशोक कुमार वर्मा ने किया।
डॉ. परमानंद लाभ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शिक्षकों, साहित्यकारों, अधिवक्ताओं एवं मिथिला-मैथिली के हितों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।




*छात्र नेता की रिहाई को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग – Doorbeen News*
छात्र नेता की रिहाई को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग





