जनगणना कार्य को लेकर शिवाजीनगर बीडीओ कार्यालय में बैठक, नोडल पदाधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News:  शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के बीडीओ कार्यालय में बुधवार को जनगणना कार्य की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों में जनगणना कार्य के लिए नामित नोडल पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होता है। इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अपने पंचायत क्षेत्रों में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बीडीओ ने जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि घर घर जाकर सही आंकड़े एकत्र करना सबसे अहम कड़ी है। इसके लिए प्रशिक्षण, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण और रिपोर्टिंग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए कार्य के प्रत्येक चरण में सतर्कता बरतनी होगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने अपने सुझाव रखे और जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान सीडीपीओ निभा कुमारी, बीपीआरओ नाजिश प्रवीण, एमओ नूरजहां, बीईओ रामजन्म सिंह, बीएओ सतीश कुमार, बालमुकुंद सिंह, संतोष कुमार, उमेश प्रसाद राय, शांति भूषण, पारस नाथ महाराज, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, सोहन कुमार, रवि कुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे। अंत में बीडीओ ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनगणना कार्य को सफल बनाने में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ योगदान दें, ताकि प्रखंड स्तर पर यह कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जा सके।

*बंद कमरे में लटकी हुईं मिली महिला की लाश, पुलिस ने गेट तोड़कर किया बरामद – Doorbeen News*

बंद कमरे में लटकी हुईं मिली महिला की लाश, पुलिस ने गेट तोड़कर किया बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *