बंद कमरे में लटकी हुईं मिली महिला की लाश, पुलिस ने गेट तोड़कर किया बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur Crime News : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जितवारपुर स्थित किराए के मकान में रह रही एक महिला पंखे के क्लैंप में गमछा लगाकर फांसी के फंदे से झूल गई। उसके पैर के नीचे मोबाइल भी गिरा मिला। घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम नगर थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह लगभग 5:30 बजे के आसपास जितवारपुर पहुंचे छानबीन किए जाने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया।

पंखे के प्लांट में गमछा लगाकर फांसी के फंदे से झूलती हुई महिला का शव बरामद किया गया है। इस दौरान मकान मालिक संजय राय ने बताया कि उनके मकान में हसनपुर इलाके के रहने वाले अजीत सिंह विगत 6 महीने से अपनी पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे।
उन्होंने बताया कि अजीत सिंह रेलवे में पेंट्री कार पर काम करते हैं और रविवार के सुबह वें अपने काम पर चले गए ।

महिला सोमवार के 10:00 बजे रात तक छत पर घूमी टहली है। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई । आज 10:00 बजे दूध देने वाला व्यक्ति आया था लेकिन दरवाजा खटखटाकर वह भी चला गया। यह लोग सोचे की महिला घर में सोई हुई है। 5:30 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। उसके बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस को खबर किया 112 की पुलिस टीम एवं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए दरवाजे को तुड़वाया तो महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया ।

112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी सीमा रानी ने बताया कि उन्हें लगभग 5:30 बजे के आसपास सूचना दी गई वे मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दिया।
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दरवाजा तोड़ा गया तो पंखे के किल्ली से गमछा में फंदे बनाकर महिला का लटका हुआ शव बरामद किया गया। शव को नीचे उतारा गया महिला का मोबाइल जप्त किया गया है ।महिला के बारे में स्पष्ट जानकारी पता की जा रही है ।फिलहाल पंचनामा तैयार कर सबको पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है पति का आने का इंतजार किया जा रहा है पति के आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पति से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

*उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, अब इलाज के लिए सदर अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा – Doorbeen News*

उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, अब इलाज के लिए सदर अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *