DM की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, समय सीमा में काम करने का आदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: जिलाधिकारी  रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बैठकें आयोजित की गईं। बैठक के दौरान पर्यावरण, विधि-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, खनन, सीसीटीवी अधिष्ठापन, एनसीओआरडी, भू-संबंधित मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से जनहित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता देने तथा समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, वन प्रमंडल अधिकारी समस्तीपुर, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते रहें।

*विवेक-विहार में ताला तोड़कर सोना चोरी, पुलिस अब तक खाली हाथ – Doorbeen News*

विवेक-विहार में ताला तोड़कर सोना चोरी, पुलिस अब तक खाली हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *