व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Aurangabad Crime News: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में औरंगाबाद जिले में भी एक युवक की बारात आज निकलने वाली थी। लेकिन इससे कुछ घंटे पहले ने अपराधियों ने युवक के पिता पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद वह घायल हो गए। यह घटना जिले की कुटुंबा प्रखंड के रसोइया गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, सुनील पांडे उर्फ अरुण पांडे नामक व्यक्ति को गोली लगी है।
सुनील पांडे उर्फ अरुण पांडे पटना में लैब का व्यवसाय करते हैं। उनके बेटे रामकुमार पांडे की शादी पटना जिले के विक्रम थाना इलाके के बलियारी गांव में तय हुई थी। सोमवार की दोपहर बारात विक्रम के लिए निकलने वाली थी। दूल्हे के पिता सुनील पांडे अपने भाई प्रमोद पांडे के साथ दूल्हे का सेहरा सहित अन्य सामान खरीदने बाजार गए हुए थे।


सामान लेने के बाद बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दधपा और रसोईया गांव के बीच पीछे से ओवरटेक कर कार सवार अपराधियों ने उन्हें रुकवा कर गोली मार दी। सुनील पांडे को नाक के पास गोली लगी है। औरंगाबाद सदर अस्पताल से उन्हें इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सदर अस्पताल में इलाजरत सुनील पांडे ने बताया कि जिस जगह पर उनके बेटे की शादी तय हुई है वहां शादी नहीं करने की पहले भी धमकी दी जा चुकी है। शायद अपराधियों का किसी न किसी तरह का कनेक्शन है। वैसे सुनील पांडे और उनके भाई प्रमोद पांडे ने अपराधियों को पहचानने से इनकार कर दिया। साथ ही जानकारी मिली है कि बारात सोमवार को अब नहीं जाएगी।




*क्रूरता निवारण समिति के 4 गैर-सरकारी सदस्य चुने गए: समस्तीपुर में आम सभा में सर्वसम्मति से चयन – Doorbeen News*
क्रूरता निवारण समिति के 4 गैर-सरकारी सदस्य चुने गए: समस्तीपुर में आम सभा में सर्वसम्मति से चयन





