व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर | जिले में पशु संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को पशु क्रूरता निवारण समिति की आम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की। इस दौरान समिति के चार गैर-सरकारी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
43 सदस्यों की मौजूदगी में हुआ चयन : आम सभा में कुल 43 सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों के बीच विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से दिनेश कुमार कुशवाहा, मो० नसीबुल, मोहन मल्लिक और रजनीश कुमार को समिति का गैर-सरकारी सदस्य चुना गया।


पशु संरक्षण के उद्देश्यों पर चर्चा: बैठक के दौरान जिला नोडल पशु क्रूरता निवारण पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने समिति के उद्देश्यों और पशु संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रक्रिया: इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। पूरी चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।




*अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान – Doorbeen News*
अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान





