व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
पटना | राज्य की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) बिहार ने शनिवार को पटना उच्च न्यायालय परिसर में उच्च स्तरीय लाइव डिमॉन्सट्रेशन/मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। इस अभ्यास में सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया, सटीक रणनीति और आपसी समन्वय का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।
वरिष्ठ न्यायाधीशों और अधिकारियों की मौजूदगी: इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू, न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद, महाधिवक्ता प्रशांत कुमार शाही और अपर पुलिस महानिदेशक (ATS) पंकज कुमार दाराद सहित कई न्यायमूर्ति और वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


वास्तविक परिस्थितियों का किया गया अभ्यास:
मॉक ड्रिल के दौरान आतंकवाद जैसी आपात स्थिति में सुरक्षा बल किस प्रकार त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हैं, इसका प्रदर्शन किया गया। इसमें संदिग्ध गतिविधियों पर प्रतिक्रिया, बचाव अभियान और नियंत्रण की प्रक्रिया को विस्तार से दिखाया गया।
‘सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी’:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि देश में सुरक्षा और संरक्षा की भावना पैदा करना हम सभी का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह की ड्रिल भले ही प्रतीकात्मक हो, लेकिन यह सुरक्षा बलों की तैयारी को दर्शाती है और आम लोगों में विश्वास को मजबूत करती है।




*विजय दिवस’ के रूप में “1857 के महानायक- बाबू वीर कुंवर सिंह” को याद किया गया – Doorbeen News*
विजय दिवस’ के रूप में “1857 के महानायक- बाबू वीर कुंवर सिंह” को याद किया गया





