विजय दिवस’ के रूप में “1857 के महानायक- बाबू वीर कुंवर सिंह” को याद किया गया

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग द्वारा ‘विजय दिवस’ के रूप में “1857 के महानायक- बाबू वीर कुंवर सिंह” को याद किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस भव्य समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ‘शशि’ ने की।

स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दयानंद मेहता ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि 80 वर्ष की उम्र में तत्कालीन विश्व की सबसे शक्तिशाली ब्रिटिश साम्राज्यवादी ताकत के खिलाफ तलवार उठाना इतिहास की सबसे असाधारण घटना है। यह विजय दिवस हमें प्रेरणा देता है कि चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। रसायन शास्त्र विभागाअध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में बाबू वीर कुंवर सिंह ने छापामार पद्धति अपनाई थी।

मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ दिनेश्वर राय ने कहा कि आजादी के काफी समय बाद 90 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जी ने बाबू वीर कुंवर सिंह के सम्मान में आरा में उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना कराई। इतिहास विभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार ने समारोह में बोलते हुए कहा ,यदि बाबू वीर कुंवर सिंह की उम्र 80 वर्ष की जगह 40 वर्ष होती तो देश 1857 में ही आजाद हो जाता। समारोह के अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ‘शशि’ ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार से इतिहास पुरुषों को जानने समझने का बेहतरीन मौका मिलता है।

इन इतिहास पुरुषों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए । इस भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं की भारी उपस्थिति देखकर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया। मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ रोहित प्रकाश ने किया । इस अवसर पर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महेश कुमार चौधरी, हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अपराजिता राय, राजनीतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ विनय कुमार ‘रमन’ एवं इतिहास विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर अखिल वर्मा, डॉ रवि कुमार गुप्ता के अतिरिक्त बड़ी संख्या में दर्शक-स्रोता उपस्थित थे।

*भागलपुर में आधी रात को बीच रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किस पर जताई आशंका? – Doorbeen News*

भागलपुर में आधी रात को बीच रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किस पर जताई आशंका?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *