PDS डीलरों के जरिए तेज होगी स्व-जनगणना: समस्तीपुर में 100% भागीदारी का लक्ष्य

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर | जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर जिला प्रशासन ने अब जन वितरण प्रणाली (PDS) को भी अभियान से जोड़ दिया है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर आपूर्ति विभाग के माध्यम से “स्व-जनगणना कार्यक्रम” चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) और PDS डीलरों को सक्रिय भूमिका दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

राशन दुकानों से होगा जागरूकता अभियान: प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी PDS डीलर अपने-अपने क्षेत्र में स्व-जनगणना को लेकर लोगों को जागरूक करें। राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों को पोर्टल या ऐप के जरिए खुद पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी उचित मूल्य दुकानों पर स्व-जनगणना से जुड़ी जानकारी का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

डीलरों को खुद करना होगा पंजीकरण: जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली अकरम को निर्देशित किया गया है कि वे सभी डीलरों के कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। साथ ही डीलरों को अपने और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीकरण पहले सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि वे दूसरों के लिए उदाहरण बन सकें।

पारदर्शिता और सरलता पर जोर: इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है। डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण होने से समय की बचत होगी और त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे तय समय-सीमा में पूरा करना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

*पशुओं में बांझपन दूर करने की मुहिम: समस्तीपुर में फ्री कैंप शुरू, 40 अस्पतालों में चलेगा अभियान – Doorbeen News*

पशुओं में बांझपन दूर करने की मुहिम: समस्तीपुर में फ्री कैंप शुरू, 40 अस्पतालों में चलेगा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *