पशुओं में बांझपन दूर करने की मुहिम: समस्तीपुर में फ्री कैंप शुरू, 40 अस्पतालों में चलेगा अभियान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

UK Mishra समस्तीपुर | पशुपालकों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन में सुधार के उद्देश्य से जिले में पशुपालन विभाग ने पशु बांझपन निवारण शिविर की शुरुआत कर दी है। इस शिविर में पशुओं की विभिन्न समस्याओं का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमन श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।

बांझपन, दूध की कमी जैसी समस्याओं का होगा समाधान: शिविर में पशुओं में बांझपन, दूध की कमी, बार-बार गर्भधारण न होना जैसी समस्याओं का इलाज किया जा रहा है। जांच के बाद पशुओं को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दी जा रही हैं। साथ ही किसानों को पशुओं की सही देखभाल और संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है।

40 अस्पतालों में रोस्टर के अनुसार आयोजन: विभाग के अनुसार जिले के 40 पशु अस्पतालों में तय रोस्टर के अनुसार यह शिविर लगाया जाएगा। इस अभियान के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार को बनाया गया है, जो पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं।

मोहनपुर शिविर में 190 किसानों ने लिया लाभ: अभियान की शुरुआत के तहत मोहनपुर में आयोजित शिविर में 190 किसानों ने भाग लिया। यहां डॉ. सुषमा सुमन और डॉ. हरीश कुमार ने पशुओं की जांच कर उनका इलाज किया। पशुपालकों को समय पर टीकाकरण और उचित खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।

आय बढ़ाने में मिलेगी मदद: पशुपालन विभाग का मानना है कि इस अभियान से पशुओं की सेहत सुधरेगी और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

*बिथान लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व लूटा सामान बरामद – Doorbeen News*

बिथान लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व लूटा सामान बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *