व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: जिला परिवहन कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत नियमित जांच अभियान के अंतर्गत वाहनों की सघन जांच कर नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन पदाधिकारियों द्वारा वाहनों की जांच करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की गई तथा जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान कुल 744 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 60 वाहनों का चालान काटा गया। इस कार्रवाई के फलस्वरूप कुल ₹3,61,670/- (तीन लाख इकसठ हजार छह सौ सत्तर मात्र) की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई।


यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।




*DM सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, छात्रों ने दिखाया उत्साह – Doorbeen News*
DM सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, छात्रों ने दिखाया उत्साह





