DM सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, छात्रों ने दिखाया उत्साह

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur: “उर्दू भाषा/विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना” के अंतर्गत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025–2026 का भव्य शुभारंभ आज दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। यह कार्यक्रम सदर अनुमंडल, समस्तीपुर के सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी  रौशन कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अली एकराम तथा समस्तीपुर के भूमि सुधार पदाधिकारी श्री ऋषभ राज सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने वाद-विवाद के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बन गया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

साथ ही सभी पदाधिकारियों को फूल एवं चादर देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित विभाग एवं आयोजकों की सराहनीय भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

*डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिया निर्देश – Doorbeen News*

डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *