अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को प्रशासन सख्त: एसडीओ के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: बाल विवाह के रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में समस्तीपुर में प्रयास संस्था की टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं को रोकने हेतु व्यापक रणनीति तैयार करना था।

बैठक में प्रयास संस्था की जिला समन्वयक नीतू जोसेफ सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और बाल विवाह रोकने हेतु सघन अभियान चलाएं।

इसके अतिरिक्त, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि आम जनमानस को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ एक दंडनीय अपराध भी है, जिसके अंतर्गत दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
समस्तीपुर अनुमंडल प्रशासन बाल विवाह उन्मूलन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।

*अत्यधिक गर्मी में लू लगने की संभावना और उससे बचाव की दी जानकारी – Doorbeen News*

अत्यधिक गर्मी में लू लगने की संभावना और उससे बचाव की दी जानकारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *