व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने अत्यधिक गर्मी में लू लगने की संभावना और उससे बचाव के विभिन्न उपाय की जानकारी दी।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि लू के मौसम में कभी भी भूखे पेट घर से नहीं निकलना चाहिए,हमेशा पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना करना चाहिए।इस अवसर पर शिक्षक विमल कुमार साह के द्वारा व्यायाम एवं अन्य गतिविधि करवाया गया। वहीं शिक्षकों ने बैगलेस शनिवार के तहत बागवानी, पौधा रोपण,अंत्याक्षरी, पेपर क्राफ्ट,मुखौटा मैपिंग सहित अन्य अन्य गतिविधियों का संपादन कराया।
मौके पर शिक्षिका विमला कुमारी, विभा कुमारी, रूचि वर्मा, कोमल पाण्डेय, मो.सादुल्लाह, दिवाकर कुमार सिंह, बोल प्रेरक, बाल संसद, मीना मंच के सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया।






*पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश – Doorbeen News*
पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश





