बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत: सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

पटना: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। सम्राट चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। इसके साथ ही राज्य में एक नए दौर—‘सम्राट युग’—की शुरुआत मानी जा रही है।

राज्यपाल ने लोक भवन में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र कुमार यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

तीन स्तंभों पर टिकी नई सरकार: नई सरकार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र कुमार यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे। यह त्रिकोणीय नेतृत्व प्रशासनिक अनुभव और राजनीतिक संतुलन का मिश्रण माना जा रहा है।

भव्य समारोह, कई दिग्गज रहे मौजूद: लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

नई उम्मीदें, नई चुनौतियां: मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के सामने विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसी कई बड़ी चुनौतियां होंगी। वहीं जनता को नई सरकार से तेज फैसलों और बेहतर शासन की उम्मीद है।

*बिहार में BJP के सम्राट चौधरी बनेंगे मुख्यमंत्री, आज लेगे शपथ – Doorbeen News*

बिहार में BJP के सम्राट चौधरी बनेंगे मुख्यमंत्री, आज लेगे शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *