व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
बिहार की सियासत में अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। NDA लगातार बैठकों के जरिए मुख्यमंत्री के चेहरे पर मंथन कर रहा है, जबकि डिप्टी सीएम पद को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
राज्य में सरकार गठन को लेकर NDA के अंदर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इसके लिए भाजपा ने पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ नेता शिवराज चौहान को बिहार भेजा है, जो विधायकों से फीडबैक लेकर अंतिम फैसला तय करेंगे।


इधर, जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इस बीच निशांत कुमार का नाम डिप्टी सीएम पद के लिए तेजी से उभरा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार फिलहाल इस जिम्मेदारी को संभालने के मूड में नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि निशांत कुमार फिलहाल पूरे बिहार का दौरा करेंगे और संगठनात्मक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करेंगे। वहीं, पार्टी के कई विधायक उन्हें डिप्टी सीएम पद स्वीकार करने के लिए मनाने में जुटे हुए हैं।
।राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि नई कैबिनेट में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। पुराने चेहरों को ही प्राथमिकता दी जा सकती है, जिससे सरकार में स्थिरता बनी रहे।




*चार दिनों से लापता वृद्ध महिला का शव चौर में मिला, परिजनों में मचा कोहराम – Doorbeen News*
चार दिनों से लापता वृद्ध महिला का शव चौर में मिला, परिजनों में मचा कोहराम





