ताजपुर कस्तूरबा विद्यालय में जयंती के साथ नामांकन व विदाई समारोह आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर: ताजपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा जयंती के अवसर पर नामांकन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन किशोर न्यायालय के पूर्व सदस्य डॉ. गौरी कुमार झा, प्रधानाध्यापक नवीन कुमार लाभ एवं वार्डन वैदेही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कस्तूरबा गांधी के जीवन चरित्र, उनके त्याग, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विद्यालय में आवासीय व्यवस्था के तहत पढ़ाई करने वाली उत्तीर्ण छात्राओं को इस अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान छात्राओं को बैग, पानी की बोतल, कलम एवं लंच बॉक्स भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कस्तूरबा गांधी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और बेटियों की शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है।

कार्यक्रम में शिक्षिका बेबी कुमारी, रिंकू कुमारी, नेहा कुमारी, नवीन कुमार पाठक सहित कई अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

*बाल संसद का हुआ चुनाव, अनन्या कुमारी बनी प्रधानमंत्री – Doorbeen News*

बाल संसद का हुआ चुनाव, अनन्या कुमारी बनी प्रधानमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *