बाल संसद का हुआ चुनाव, अनन्या कुमारी बनी प्रधानमंत्री

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बाल संसद का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बहुमत के आधार पर किया गया। इसके लिए पहले पदवार प्रस्तावक व समर्थक के साथ नामांकन कराया गया फिर प्रत्यक्ष मताधिकार के द्वारा सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले को चयनित घोषित किया गया।

बाल संसद में प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी, उप प्रधानमंत्री किशन राज, शिक्षा मंत्री आयुष राज, उप शिक्षा मंत्री एवं मीना मंत्री श्रेया कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री हंसराज, उप स्वास्थ्य मंत्री स्नेहा कुमारी,जल एवं कृषि मंत्री दीनानाथ कुमार, उप जल एवं कृषि मंत्री जाली कुमारी, विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री प्रियांशु कुमार, उप विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री स्नेहा कुमारी,सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री रोहित कुमार,उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री नीरू कुमारी, आपदा मंत्री काजल कुमारी, उप प्रधानमंत्री ऋतिक राज एवं संयोजक शिक्षक के रूप में खुशबू राय का चयन किया गया।

इसके बाद प्रधानाध्यापक ने सबों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। दूसरे सत्र में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में बाल बैंड की धुन पर बाल संसद के गगनचुंबी नारों के साथ नव नामांकन कराने हेतु जागरूकता रैली निकालकर प्रवेशोत्सव आरंभ किया गया मौके पर पूर्व संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा, विमल कुमार साह,विमला कुमारी, विभा कुमारी, शकीला रहमान,मो. सादुल्लाह, इंदिरा कुमारी आदि ने सहयोग किया।

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा बैठक – Doorbeen News

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *