व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: ताजपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन 6-लेन सड़क परियोजना का अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा समय-सीमा का गहन मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
इस पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण को शीघ्र हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित हो सके।



उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करें।
अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की, ताकि यह महत्वपूर्ण परियोजना समय पर पूर्ण हो सके और क्षेत्र को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।



जनगणना 2027: समस्तीपुर में डिजिटल महाअभियान का शंखनाद, ‘स्व-गणना’ से आसान होगी पूरी प्रक्रिया – Doorbeen News
जनगणना 2027: समस्तीपुर में डिजिटल महाअभियान का शंखनाद, ‘स्व-गणना’ से आसान होगी पूरी प्रक्रिया





