आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

दरभंगा :- आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के अभियंताओं एवं कार्यपालक अभियंताओं ने भाग लिये।

आयुक्त महोदय द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
आयुक्त महोदय ने संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि पुल एवं पुलियों का निर्माण इस प्रकार कराया जाए कि जल निकासी सुचारु रूप से हो सके और जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने हाई स्पीड ट्रैक वाले मार्गों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया,ताकि यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही सड़कों पर आवश्यक साइनेज एवं रेडियम पट्टियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा,जिससे रात्रि के समय भी आवागमन सुरक्षित रह सके।
आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमंडल के अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

DM ने दिया 2 दिनों में खत्म करने का एलपीजी बैकलॉग, गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई – Doorbeen News

DM ने दिया 2 दिनों में खत्म करने का एलपीजी बैकलॉग, गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *