DM ने दिया 2 दिनों में खत्म करने का एलपीजी बैकलॉग, गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Doorbeen News: जिला पदाधिकारी  तरनजोत सिंह ने एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी गैस एजेंसियों को दो दिनों के भीतर लंबित बैकलॉग समाप्त करने का निर्देश दिया है। वे समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पहले नंबर लगाने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और मैसेज प्राप्त होने के बाद उपभोक्ता को निर्धारित समय में डिलीवरी सुनिश्चित हो।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में एक उपभोक्ता के नाम का गैस सिलेंडर दूसरे उपभोक्ता को नहीं दिया जाए। उन्होंने विशेष रूप से नूतन गैस एजेंसी एवं प्रज्ञा गैस एजेंसी के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और उन्हें तुरंत सुधार करते हुए बैकलॉग खत्म करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गैस की डायवर्जन (हेराफेरी) की शिकायत मिलने पर संबंधित गैस वितरकों के साथ-साथ वेंडरों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एमओ, ऑयल कंपनियों के अधिकारी एवं गैस वितरक उपस्थित रहे।

असफलता ही सफलता की कुंजी है : डीपीओ, कनखरिया विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित – Doorbeen News

असफलता ही सफलता की कुंजी है : डीपीओ, कनखरिया विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *