सप्तक्रांति एक्सप्रेस का समस्तीपुर तक होगा विस्तार!

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 समस्तीपुर : सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12557/12558) को लेकर इन दिनों मिथिलांचल के रेल यात्रियों में एक बड़ी मांग जोर पकड़ रही है। वर्तमान में मुजफ्फरपुर से आनंद विहार उत्तर बिहार की लाइफलाइन मानी जाने टर्मिनल के बीच चलने वाली इस प्रीमियम ट्रेन का परिचालन समस्तीपुर जंक्शन से प्रारंभ करने की आवश्यकता जताई जा रही है। रेल विशेषज्ञों और स्थानीय यात्रियों का मानना है कि समस्तीपुर से इस ट्रेन की शुरुआत करने के पीछे कई ठोस तकनीकी और सामाजिक कारण हैं।

समस्तीपुर पूर्व मध्य रेल का एक प्रमुख डिवीजनल मुख्यालय है। यहां से दरभंगा, सहरसा, जयनगर और बरौनी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव है। ट्रेन के यहां से खुलने पर इन क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक विश्वसनीय विकल्प मिलेगा। समस्तीपुर में अत्याधुनिक कोचिंग डिपो और वाशिंग पिट की व्यवस्था है। ट्रेन का मूल स्थान यहां होने से इसके रख रखाव और साफ-सफाई की गुणवत्ता में सुधार होगा। वर्तमान में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों का अत्यधिक दबाव रहता है। सप्तक्रांति को समस्तीपुर से शुरू करने पर मुजफ्फरपुर पर परिचालन का बोझ कम होगा।

 समयबद्धता में सुधार की संभावना बढ़ेगी। स्थानीय सांसद शांभवी ने बताया कि विस्तार का विरोध नहीं होना चाहिए। समस्तीपुर जिले के अलावा बेगूसराय, खगड़िया और मधुबनी के यात्री भी दिल्ली जाने के लिए अक्सर लंबी दूरी तय कर मुजफ्फरपुर पहुंचते हैं।

यदि यह ट्रेन समस्तीपुर से खुलती है, तो यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। स्थानीय व्यापारियों और छात्रों के लिए यह विस्तार एक वरदान साबित हो सकता है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि रेलवे बोर्ड को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

हालांकि, ट्रेन के मार्ग विस्तार में तकनीकी चुनौतियों और समय सारणी के मिलान की आवश्यकता होगी, लेकिन मिथिलांचल की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए यह एक अनिवार्य कदम है।

स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी ने भी कहा कि सप्तक्रांति एक्सप्रेस केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि बिहार और दिल्ली के बीच का एक सेतु है। इसका विस्तार समस्तीपुर तक होने से लाखों लोगों की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो जायेगी। अब देखना यह है कि रेल मंत्रालय इस जनहित की मांग पर कब तक अपनी मोहर लगता है।

एचपीवी गार्डासिल वैक्सीन शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित कराएं, 14 से 15 वर्ष उम्र की हर किशोरी को यह टीका लगवाने का लक्ष्य – Doorbeen News

एचपीवी गार्डासिल वैक्सीन शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित कराएं, 14 से 15 वर्ष उम्र की हर किशोरी को यह टीका लगवाने का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *