व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर | सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी गार्डासिल वैक्सीन के शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को डीआईओ डॉ. विशाल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्षित आयु वर्ग की कोई भी किशोरी टीकाकरण से वंचित नहीं रहे।


इसके लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाए और अभिभावकों को भी टीके के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए। डॉ. विशाल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। इसके कोई गंभीर व दीर्घकालिक साइड इफेक्ट नहीं है। इस एक टीके को लगवाने के बाद तमाम उम्र के लिये महिलायें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित
हो जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सर्वांइल कैंसर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में किशोरावस्था में लिया गया यह टीका उसे सर्वाइकल कैंसर से पूरी तरह सुरक्षित करता है। एचपीवी टीकारण को लेकर चल रहे विशेष अभियान का निरीक्षण करने पटना से स्टेट टेक्निकल कॉडिनेटर अनुराधा कुमारी भी पहुंची थी। उन्होंने मंगलवार को पूरा सहित कई क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण अभियान का जायजा लिया।


उसके बाद बैठक में भी शामिल हुई। उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष के उम्र को हर किशोरी को यह टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बेहिचक लोगों को यह टीका लगवाना चाहिये। यह पूरी तरह जीवन रक्षक टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाता है। डॉ. विशाल ने बताया कि अबतक सात से अधिक किशोरियों ने यह टीका ले रखा है। इस अभियान में भी 6274 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके एवज में 7 अप्रैल तक 293 से अधिक किशोरियों को एचपीवी टीका लगाये गये हैं।
पूसा में 203 लक्ष्य के विरूद्ध 32, ताजपुर में 236 लक्ष्य के विरूद्ध 37, वारिसनगर में 312 लक्ष्य के विरूद्ध 42, विभूतिपुर में 499 लक्ष्य के विरूद्ध 49, रोसड़ा में 293 लक्ष्य के विरूद्ध 23, सरायरंजन में 385 लक्ष्य के विरूद्ध 23, खानपुर में 304 लक्ष्य के विरूद्ध 16, मोहनपुर में 154 लक्ष्य के विरूद्ध 8, पटोरी में 250 लक्ष्य के विरूद्ध 11, सिंघिया में 304 लक्ष्य के विरूद्ध में 11, मोरवा में 289 के विरूद्ध 10, मोहिउद्दीननगर में 240 लक्ष्य के विरूद्ध आठ, हसनपुर में 327 लक्ष्य के विरूद्ध आठ, बिथान में 211 लक्ष्य के विरूद्ध तीन, विद्यापतिनगर में 232 लक्ष्य के विरूद्ध तीन, शिवाजीनगर में 282 लक्ष्य के विरूद्ध दो, दलसिंहसराय में 294 लक्ष्य के विरूद्ध दो, समस्तीपुर में 531 लक्ष्य के विरूद्ध तीन, कल्याणपुर में 450 लक्ष्य के विरूद्ध एक, उजियारपुर में 477 लक्ष्य के विरूद्ध एक ने एचपीपी टीका लगवाया है।


प्राथमिक विद्यालय पुरन्दाही में छात्रों के बीच पाठ्यपुस्तकों का वितरण, बच्चों में दिखा उत्साह – Doorbeen News
प्राथमिक विद्यालय पुरन्दाही में छात्रों के बीच पाठ्यपुस्तकों का वितरण, बच्चों में दिखा उत्साह





