व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
मधुबनी | उप-विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह के द्वारा मंगलवार को डीआरडीए स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया। उन्होंने कहा कि लगभग 8 महीने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक, लेखा सहायक, कार्यपालक सहायक सहित अन्य कर्मियों के साथ समीक्षा करते हुए द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त की राशि का भुगतान त्वरित गति से करें। ताकि कोई भी योग्य लाभुक बंचित न हो जाय।


तत्पश्चात उप-विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपसी समन्यवय बनाते हुए अधिक-से-अधिक किसानों को जागरुक करते हुए के.सी.सी. का लाभ लेने के लिए उनका आवेदन प्राप्त कर जिला कार्यालय को ससमय भेजना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया कि वे प्रतिदिन स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर डोर-टू-डोर कचड़ा कलेक्शन की समीक्षा करें एवं नियमित कचड़ा का कलेक्शन सुनिश्चित करने का भी निदेश दिया। साथ ही प्रतिदिन 11 बजे पूर्वा. तक एप्प पर भी


सभी आंकड़ों की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। स्वच्छता पर्यवेक्षक के पास वसूली से प्राप्त राशि को भी अविलंब खाते में जमा कराने हेतु निदेश दिया।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि वे जियो टैग कार्य को निरंतर जारी रखने हेतु अपने स्तर से सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक को निदेश दें।
बैठक में निदेशक, डीआरडीए, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।


अप्रैल माह के अंत तक लंबित सभी बोरिंग कार्यों को हर हाल में पूर्ण कर चालू करना सुनिश्चित करें – Doorbeen News
अप्रैल माह के अंत तक लंबित सभी बोरिंग कार्यों को हर हाल में पूर्ण कर चालू करना सुनिश्चित करें





