व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के सौजन्य से बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड द्वारा प्रकाशित सत्र 2026- 27 के नियमित छात्राओं के लिए में पाठ्य पुस्तक आपूर्ति की गई। जिसे बी आर सी से उठाव कर आज मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में वर्ग 2 से 5 तक के छात्र छात्राओं के बीच वर्ग शिक्षक के द्वारा वितरित किया गया।
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि नामांकित छात्रों की तुलना में विभाग द्वारा कम पुस्तकों के सेट की आपूर्ति की गई है। जिससे पुस्तक वितरण में काफी कठिनाई महसूस किया गया।


पुस्तकों के प्रत्येक सेट में हिंदी, अंग्रेजी, गणित,पर्यावरण और हम की पुस्तकों के साथ-साथ उनके वर्क बुक और स्टूडेंट डायरी और उपयोगिता प्रमाण पत्र के लिए पर्ची दी गई है।
जिसमें बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए लिखा गया है कि पाठ पुस्तक कुछ कहना चाहती है। पुस्तक वितरण समारोह में शिक्षिका खुशबू राय, रुचि वर्मा, इंदिरा कुमारी, विभा कुमारी, विमला कुमारी, शिक्षक विमल कुमार साह ,संजीव कुमार झा, दिवाकर कुमार सिंह, शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने सक्रिय सहयोग किया।




योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें : दीपक प्रकाश – Doorbeen News
योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें : दीपक प्रकाश





