मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर के दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुर्नस्थापन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुर्नस्थापन का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। नहर के तटबंध पर बने सड़क का पक्कीकरण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसे जल्द पूर्ण करें। सिंचाई हेतु यह नहर काफी उपयोगी है। इस नहर से बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा। सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने गंडक बांध जलाशय के सामने लव-कुश ईको टुरिज्म पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने लव-कुश ईको टुरिज्म पार्क में निर्माण कराये जा रहे विभिन्न भागों के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन तथा वाल्मीकिनगर ईको पार्क का भी भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने गंडक बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि सभागार परिसर से ‘ईको पर्यटन केन्द्र-वाल्मीकिनगर’, प्रमण्डल-2, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने गिद्ध संरक्षण केन्द्र, गोनौली एवं चिउटाहां का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यहां आने वाले पर्यटकों को जंगल भ्रमण में काफी सुविधा होगी। वाल्मीकिनगर को ईको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये सरकार द्वारा कई विकासात्मक कार्य कराये गये हैं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री  विजय कुमार चौधरी, सांसद  सुनील कुमार, विधायक  नंदकिशोर राम, विधायक  राम सिंह, विधायक  विनय बिहारी, विधायक  समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद  भीष्म सहनी, पूर्व विधायक  धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर,

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव  नीलेश रामचन्द्र देवरे, तिरहुत प्रमण्डल के आयुक्त  गिरिवर दयाल सिंह, चम्पारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक  हरकिशोर राय, पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी  तरणजोत सिंह, बेतिया के पुलिस अधीक्षक  शौर्य सुमन, बगहा की पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

भाकपा माले का ग्यारहवां जिला सम्मेलन सम्पन्न, 31 सदस्यों की जिला कमिटी का चुनाव, जितेंद्र यादव बने जिला सचिव – Doorbeen News

भाकपा माले का ग्यारहवां जिला सम्मेलन सम्पन्न, 31 सदस्यों की जिला कमिटी का चुनाव, जितेंद्र यादव बने जिला सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *