भाकपा माले का ग्यारहवां जिला सम्मेलन सम्पन्न, 31 सदस्यों की जिला कमिटी का चुनाव, जितेंद्र यादव बने जिला सचिव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

मुजफ्फरपुर: कल से शुरू भाकपा माले का ग्यारहवां जिला सम्मेलन आज लोहिया कॉलेज में संपन्न हुआ। जितेंद्र यादव, शत्रुघ्न सहनी,रामनंदन पासवान, रामबली मेहता, विश्वकर्मा शर्मा, वीर बहादुर सहनी,मंजू देवी, रानी प्रसाद और मंजू देवी के अध्यक्ष मंडल ने सम्मेलन का संचालन किया।

विदाई जिला कमिटी की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज पर प्रतिनिधियों ने गंभीर बहस किया। इसमें दर्जनों लोगों ने पार्टी से संबंधित विभिन्न सवालों पर अपना विचार रखा।उन लोगों ने पार्टी को जिला की मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी बनाने के पंचायतों और गांवों तक संगठन के विस्तार पर जोर दिया।

मेहनतकशों के सभी हिस्से, किसानों, महिलाओं, छात्र -नौजवानों व कमजोर तबकों के सवाल पर मजबूत आंदोलन खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के संघर्ष को और बुलंद करने का सम्मेलन की ओर से प्रस्ताव आया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलिट ब्यूरो की सदस्य और मुख्य अतिथि मीना तिवारी ने कहा कि सरकार मजदूरों, किसानों, महिलाओं, स्कीम वर्करों, जीविका दीदियों, कमजोर तबके के ऊपर लगातार हमले कर रही है। अपराध और महिला हिंसा में तेज वृद्धि हुई है।गैस की किल्लत है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की हालत खराब है।पलायन नहीं रुका है। बिजली की दरों में वृद्धि की गयी है और 125 यूनिट मुफ्त बिजली की चर्चा कमजोर पड़ गयी है। बिहारियों की लड़ाई अपने जीवन की समस्याओं के हल के लिए सरकार की गलत नीतियों से है। बड़े संघर्षों के जरिये ही इसे हल किया जा सकता है।

अंत में सम्मेलन के राज्य पर्यवेक्षक मंजू प्रकाश उपस्थिति में 31 सदस्यों की जिला कमिटी का चुनाव किया गया। जिला सचिव के रूप में जितेन्द्र यादव को चुना गया।
सम्मेलन ने भी महीने में दरभंगा हो रहे राज्य सम्मेलन की तैयारी में लग जाने का संकल्प लिया। कम्युनिस्ट इंटरनेशनल के गायन के साथ सम्मेलन समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *